Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsNikay ChunavPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अचानक इस दफ्तर में पहुंचे CM धामी, कर्मचारियों में मची खलबली

Cm dhami
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कमान संभालने के बाद से ही लगातार एक्शन में हैं। बहुत कम समय में उन्होंने अपनी काम और एक्शन से खुद को साबित कर दिखाया है। आज सीएम ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके बाद सीधे एमडीडीए कार्यालय जा पहुंचे।

बिना किसी जानकारी के सीएम को कार्यालय में देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएम ने एक-एक कर विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए में पेंडिंग पड़े कामों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को नो पेंडैंसी पॉलिस पर काम करने की सख्त हिदायद दी।

उन्होंने कहा कि हमें जनता के लिए काम करना है। जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एमडीडीए से जनता का सीधा वास्ता होता है। ऐसे में अगर किसी भी तरह से काम में लोगों को दिक्कत होती है, तो उसके लिए सीधेतौर पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें