Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: CM धामी ने फिर पेश की मिसाल, कांग्रेस के नाराज विधायकों से की मुलाकात

CM Dhami sets an exampleCM Dhami sets an example

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। उन्होंने साबित कर दिया कि उनके लिए विपक्ष के विधायक भी महत्वपूर्ण हैं। सीएम विधानसभा परिसर में अपनी मांगों को लेकर बैठे पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर की विधायक ममता राकेश के पास गए और उनकी बातों को सुना।

मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकगणों को अपने कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिये आमंत्रित किया। बैठक में दोनों विधायकगणों ने विस्तार से अपनी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में सचिव अमित नेगी भी उपस्थित थे।

इससे पहले सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक हरीश धामी और मनोज रावत भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए थे। सीएम धामी ने दोनों विधायकों के पास जाकर उनको धरना समाप्त कराया था। इस तरह उन्होंने एक नई परंपरा के साथ ही सार्थक और सकारात्मक पहल भी शुरू की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें