Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : CM धामी ने कर्नल कोठियाल को दी बधाई, धन सिंह बोले: चुनाव BJP ही जीतेगी


देहरादून: राजनीतिक दल 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस को आम आदमी पार्टी चुनौती देने का दावा पेश कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों 300 यूटिन बिजली मुफ्त देने की बात कही थी। आज उन्होंने फिर से बड़ी घोषणा कर कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
कर्नल कोठियाल को सीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल को बधाई दी है। वहीं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि कोई भी पार्टी किसी भी चेहरे को मुख्यमंत्री 2022 के विधानसभा चुनाव में घोषित करे, लेकिन, 2022 विधानसभा चुनाव में सरकार भाजपा की ही बननी है।