Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : जाखन गांव में फटा बादल, मकान ध्वस्त, एक की मौत

corona virus patients in uttarakhand

विकासनगर: देहरादून जिले के विकासनगर के पष्टा से लगे जाखन गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है। एक मकान भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे समें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कसानों के खेतों में मलबा आने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, शीतला नदी के उफान पर आने से भी एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।

बारिश से देहरादून के विकासनगर में शीतला नदी उफान पर है। खुशालपुर में एक मकान का कुछ हिस्सा नदी में बह गया। इससे पहले नदी ने जस्सोवाला गांव में भी तबाही मचाई और कई मकान ध्वस्त हो गए। विकासनगर के जस्सोवाला गांव में शीतला नदी ने तबाही मचाई है।

शीतला नदी के उफान पर आने से कई मकान धराशायी हो गए। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। नदी में पानी का बहाव अभी कम नहीं हुआ है और भी कई मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, खुशहालपुर में भी एक मकान का कुछ हिस्सा नदी में बह गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें