Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फहराया तिरंगा, दी शुभकामनाएं

देहरादून: गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा कि भारत के लोगों के लिए इतिहास का यह सबसे बड़ा दिन है क्योंकि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था।
देश आजाद होने के बाद हमारे अपने अधिकार हमारा अपना कानून लागू होना सबसे बड़ा दिन माना जाता है मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में खुशहाली रहे और हमारा लोकतंत्र इसी तरह विश्व में अलग जाना जाए यही कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा गंणतंत्र दुनिया के सबसे मजबूत गंणतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए हमेशा से ही गौरव को पल रहा है।