Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: कांगो से आया युवक, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, ये है कारण

corona virus patients in uttarakhand

रुद्रपुर : कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अफ्रिकी वेरिएंट की चर्चा हर तरफ हो रही है। अब वहां से आने लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साउथ अफ्रीका के देशों में फैले कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रानसे दुनियाभर में अफरातफरी मची हुई है। जिसको लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है।

अफ्रीकी देशों से लौटने वाले देशों से आइसोलेट कर उनकी करने के निर्देश हैं। अफ्रीका के कांगों प्रांत से लौटे ऊधमसिंहनगर दिनेशपुर निवासी युवक को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। उसकी ट्रूनेट और एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब आरटीपीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के लोगों के साथ उसके संपर्क में आए लोगों का भी कोविड टेस्‍ट कराया गया है। फिलहाल उसे आइसोलेट रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि सीएमओ अल्मोड़ा की तरफ से जानकारी दी गयी थी कि मूलरूप से हवालबाग ब्लॉक के छानागोलू गांव निवासी 25 वर्षीय युवक बीते 25 नवंबर को कांगो से आया है। वह ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में रह रहा है।

जानकारी मिलते ही बीती शनिवार की रात ही टीम ने दिनेशपुर से युवक और उसके माता-पिता-भाई और भाभी की कोविड जांच ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रात में ही सभी को घर वापस भेज दिया गया। उन्हें आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें