जसपुर: मामला ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर का है। यहां एक महिला घर में बच्चों के साथ अकेले रहती है। उसके पति विदेश में नौकरी करता है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि वो घर में अकेली थीं, गांव का एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर मोहल्ले के दो युवक मदद के लिए मौके पर पहुंचे।
- Advertisement -
दोनों ने दुष्कर्म करने वाले युवक की पिटाई भी की। फिर तीन दिन बाद दोनों युवकों ने भी महिला से गैंगरेप किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि एजाज पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला नई बस्ती से जान पहचान हो गई। 30 मई की रात वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात 11 बजे एजाज ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया।
शोर मचाने पर मोहल्ले के कासिम पुत्र इमामुद्दीन, फैसल पुत्र तौफिक निवासी सन्यासवाला आ गए। इन दोनों ने एजाज को पकड़कर उसकी पिटाई की। उसी दिन से कासिम और फैसल उस पर बुरी नजर रखने लगे। दो जून की रात को कासिम और फैसल उसके घर में घुस जाए। इन दोनों ने उससे गैंगरेप कर मोबाइल से वीडियो बना ली।
दोनों ने महिला को पीटा भी और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। तब से वह अपने मायके बिजनौर क्षेत्र में रह रही है। दोनों आरोपी उसे फिर से नाजायज संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। वीडियो वायरल करने धमकी भी दे रहे हैं।