Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

corona virus patients in uttarakhand

ऋषिकेश: टिहरी जिले के प्रताप नगर के सुकरी गांव में जंगली मशरूम खाने से बीमार दादा, दादी और उनकी पोती की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। उन्हें हालत ज्यादा बिगड़ने पर बीती 16 अगस्त को एम्स ऋषिकेश लाया गया था। आज उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में सलोनी सेमवाल (13), इनकी दादी विमला देवी (56) और दादा सुंदरलाल सेमवाल (62) निवासी सुकरी गांव प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल को भर्ती कराया गया था। जंगली मशरूम जिसे क्षेत्रीय भाषा में चुंई कहा जाता है, खाने से तीनों बीमार पड़ गए थे। आइसीयू में इनका उपचार चल रहा था। तीनों की एम्स में मौत हो गई।

पुलिस तीनों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। आपको बता दें कि बीती 12 अगस्त को इन्होंने अपने घर में रात के भोजन में जंगली मशरूम बनाया था, जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वहीं के स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया था। हालत ज्यादा गंभीर होने पर 16 अगस्त को एम्स लाया गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें