Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News
उत्तराखंड ब्रेकिंग: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, इन जिलों में ज्यादा खतरा


देहरादून: मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट पहाड़ से मैदान तक के जिलों के लिए है। अलर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भी बारिश का अनुमान है।
पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों में तेज गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिर सकती है। हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। अलर्ट को देखते हुए सभी जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क कर दिया गया है।