Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों का मानदेय बढ़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य और उप प्रधानों को भी तोहफा

also gifts to deputy heads
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोधित्सव श्रृंखला के तहत युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से ऑनलाइन और ऑफलाइन संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य के विकास में पंचायतों का बहुत अधिक महत्व है। पंचायतें मजबूत होंगी तो राज्य का संपूर्ण विकास हो पाएगा।

पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित सबकी योजना, सबका विकास की परिकल्पना पर आधारित पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 14 हजार रुपए, ब्लाक प्रमुखों का मानदेय 9800 हजार रुपए, उप प्रधानों का मानदेय 1000 रुपए करने का ऐलान किया है।

सीएम धामी ने जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य और उप प्रधानों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सीएम के सामने कहा कि पांच लाख की सीमा में कई कार्य नही हो पा रहे हैं।

इस पर मुख्यमंत्री ने अधिककरियों को दिए निर्देश, जरूरतमंदों से आवेदन लिए जायें। उन्होंने 20 लाख तक लोन पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ऐलान किया कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में राज्य की नई खेल नीति पर मुहर लग जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता, डाइट और किराया भत्ता बढाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के विकास के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए भी कई आकर्षक योजनाएं भी लागू की गईं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें