उत्तराखंड ब्रेकिंग : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सरकार को चेतावनी, 1 जून से खोल देंगे बाजार!


देहरादून: कोरोना महामारी ने व्यापारियों के साथ ही सभी कोरोबारियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। लगातार बाजार बंद रहने से व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार को एक जून से बाजार खोलने की चेतावनी दी है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने सरकार से मांग की है कि एक जून से बाजार खोल दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार कोई फैसला नहीं करती है तो 1 जून से प्रदेश में बाजार की सभी दुकानें खोल दी जाएंगी। कोरोना के कारण चैपट कोरोबार पूरी तरह से बर्बाद हो हो गया है। उनको कहना है कि व्यापारियों के भुखमरी के दिन पैदा हो गए हैं।
उन्होंने सरकार के फैसले पर भी सवाल खड़े किए, उनका कहना है कि कुछ घंटे के लिए दुकानें खोलने से बाजार में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों को और व्यापारियों में भी अफरा तफरी का माहौल है और कोरोना फैलने का खतरा भी ज्यादा है। सरकार को 1 जून से दुकानें खालने की मांग की है। अपने फैसले से भी सरकार को अवगत करा दिया है।