AIIMS Rishikesh NewsBig NewsPauri Garhwal News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना का कहर, इस जिले में 76 नए मामले

Breaking uttarakhand news

कोटद्वार: उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया है। टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही कोरोना के नए मामले तेजी से सामने आने लगे हैं। कोरोना की दूसरी लहर को ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है।

पौड़ी जिले में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले तीन महिने में बीते चैबीस घंटों के अंदर अब तक के सबसे अधिक 76 नये मामले सामने आये हैं। इनमें अधिकांश मामले श्रीनगर, पौड़ी, कोटद्वार शहरों के है। पूरे जिले में पिछले 24 घंटों में 76 में से सर्वाधिक 28 मामले कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में पाये गये हैं, जिनमें दो एक साल के बच्चे भी शामिल हैं। जबकि श्रीकोट श्रीनगर स्थित एक कंपनी के 12 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें