Big NewsHaridwar NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 1 दिन भी नहीं संभाल पाए चार्ज, CO का मात्र 15 घंटे में ही ट्रांसफर…जानिए क्यों

Breaking uttarakhand newsलक्सर से बड़ी खबर है। बता दें कि लक्सर सीओ अपना नया चार्ज एक दिन भी पूरा नहीं संभाल पाए और मात्र 15 घंटे में ही उनका ट्रांसफर कर दिया गया। बता दें कि सीओ लक्सर बीएस चौहान करीब 15 घंटे का चार्ज ही संभाल पाए औऱ उनका ट्रांसफर रुड़की में कर दिया गया है।

इसकी बड़ी वजह स्थानीय एक कथित व्यापारी व राजनीतिक हस्तक्षेप बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कथित व्यापारी और राजनीतिक प्रेशर के चलते सीओ बीएस चौहान का ट्रांसफर लक्सर से रूडकी कर दिया गया है। आपको बता दें कि हाल ही पदोन्नति के बाद सीओ राजन सिंह का ट्रांसफर हो गया था और उनके स्थान पर बी एस चौहान को कार्यभार सौंपा गया था लेकिन 15 घंटे के बाद ही उनका ट्रांसफर रुड़की कर दिया गया। इससे पहले बीएस चौहान  लक्सर कोतवाली में इंस्पेक्टर रहे हैं।

जानकारी मिली है कि स्थानीय एक व्यापारी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गये थे। स्थानीय एक व्यापारी ने उच्च अधिकारी से मिलकर बीएस चौहान का ट्रांसफर करा दिया। बीएस चौहान का 3 दिन पूर्व ही हरिद्वार में स्थानांतरण हुआ था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें