Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : आज जारी हो सकती है BJP की दूसरी सूची, ऐसे बिगड़ा गणित!

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: भाजपा ने 59 सीटों पर पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए थे, लेकिन बची हुई 11 सीटों पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। कोटद्वार सीट पर हरक को बाहर कालने जाने के बाद पार्टी फंस गई। डाईवाला में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। इन दो सीटों पर पार्टी के सामने संकट की स्थिति खड़ी हो गए। जबकि, नौ सीटों पर सभी दावेदार मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में पार्टी अब इन सीटों पर सहमति बनाने में जुटी है।

माना जा रहा है कि भाजपा आज शाम तक दूसरी लिस्ट भी जारी कर देगी। पार्टी की ओर से शेष 11 सीटों पर प्रत्याशियों को करीब करीब तय कर लिया गया है और अब इसका ऐलान होना बाकी है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ओर से दूसरी सूची जारी होने के बाद अब कई सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। जबकि कुछ ही सीटों पर निर्णय होना बाकी है। पार्टी में कोटद्वार, डोईवाला और टिहरी जैसी सीटों पर सबसे अधिक माथा पच्ची की नौबत आ रही थी।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस दूसरी सूची के बाद अब भजपा भी अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि जिन 11 के करीब सीटों पर पेच फंसा हुआ है वे सभी मौजूदा विधायकों की हैं। जबकि कुछ सीटों पर पैनल में भेजे गए सभी नाम मजबूत हैं। बगावत की स्थिति को देखते हुए पार्टी सहमति बनाने के प्रयास कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें