Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अटकलों को लेकर बड़ा बयान, कही ये बात

Breaking uttarakhand news

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। जी हां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 3:00 बजे उत्तराखंड में मची सियासी घमासान को लेकर पत्रकारों से रूबरू होंगे। बीजेपी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी है।

वहीं बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यभ बंशीधर भगत ने एबीपी गंगा से कहा कि सीएम अभी अपने आवास पर हैं। जब उनसे अटकलों के बारे में पूछा गया कि सीएम राजभवन क्यों जा रहे हैं तो वो बोले की मुझे क्या मालूम कि क्यों जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि मैं आगे का कुछ नहीं कह सकता हूं। वहीं उन्होंने ये भी जानकारी दी कि कल यानी की बुधवार को 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी। ये बात खुद बंशीधर भगत ने एबीपी गंगा को कही।

वहीं बता दें कि मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 3:00 बजे अपनी बात मीडिया के समक्ष रखेंगे। साथ ही मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा का कोई भी विधायक नाराज नहीं और किसी भी विधायक ने इन 4 सालों में कोई शिकायत नहीं की है। केंद्रीय नेतृत्व से नेतृत्व से मुख्यमंत्री बात भी कर रहे है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें