Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : सदन में अपने ही विधायकों के सवालों से घिरी सरकार, उठाया ये मुद्दा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन एक बार फिर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इतना ही नहीं विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायक ने अपनी ही सरकार को अपने सवालों से घेरा। तीसरे दिन सदन में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अवैध मलिन बस्तियों का मुद्दा उठाया। उमेश काऊ ने कहा एक तरफ सरकार 3 साल तक कोई कार्रवाई न करने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी तरफ विभाग उन्हें हटाने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं।

उमेश काऊ ने सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार नोटिस वापस लेने का कार्य करेगी? वहीं भाजपा विधायक खजान दास, विनोद चमोली ने उमेश काऊ का समर्थन किया और अपनी ही सरकार को घेरा। भाजपा विधायक ने मलिन बस्तियों को हटाने के लिए जारी किए गए नोटिस को निरस्त करने की मांग की।

इसी के साथ विनोद चमोली ने मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों को भेजे जा रहे नोटिस को पूरी तरह से गलत बताया। विनोद चमोली ने कहा कि एमडीडीए नोटिस नहीं भेज सकता है। वहीं विधायकों के सवालों पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें