उत्तराखंड : BJP को लग सकता है बड़ा झटका, इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं ये नेता!


हरिद्वार: राजनीति हलचल तेज हो चली है। आम आदमी पार्टी सीएम पद के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नाम का ऐलान कर चुकी है। राजनीतिक दल यह दावा भी करने लगे हैं कि उनके संपर्क में अन्य दलों के नेता हैं। हालांकि, इन दावों में किनी सच्चाई है, यह शामिल होने के बाद ही पता चल पाएगा। इस बीच भाजपा के कुछ नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
हरिद्वार भाजपा के दो सक्रिय चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं हैं। इनमें पहले महापौर और भाजपा नेता मनोज गर्ग के साथ भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा शामिल हैं। नरेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वह पिछले काफी समय से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं।
जबकि मेयर मनोज गर्ग हरिद्वार शहर विधानसभा में अपनी सक्रियता लगातार बनाए हुए हैं। नरेश शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नजदीकी रिश्तेदार हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द कुछ नेता दूसरे दलों में शामिल हो सकते हैं।