Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: भाजपा नेता ने साधा निशाना, परिवर्तन का सपना छोड़ दे कांग्रेस

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानीः कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का आगाज हो चुका है। भाजपा ने कांग्रेस की परिवर्तन रैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह परिवर्तन रैली नहीं, बल्कि कांग्रेस के गुटों की रैली है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कांग्रेस को नसीहत दी है कि वो सत्ता परिवर्तन का सपना छोड़ दे।

उन्होंने कहा कि फिलहाल वे अपनी पार्टी परिवर्तन में ध्यान दें। क्योंकि थकी और हारी कांग्रेस पिछले 2 सालों में अपना राष्ट्रीय नेतृत्व तक तय नहीं कर पाई है। सत्ता परिवर्तन उनसे अभी कोसों दूर है। कांग्रेस अपनी पार्टी परिवर्तन की तरफ ध्यान दे और सत्ता परिवर्तन का सपना छोड़ दे।

उन्होंने कहा कि हकीकत तो यह है की कांग्रेस के पास ना तो नीति है और ना ही नेतृत्व। यदि कांग्रेस पार्टी में सब ठीक होता तो कांग्रेस 13 जिलों के राज्य में अपने 5 अध्यक्ष नहीं बनाती। इसका मतलब यह हुआ की कांग्रेस पार्टी आज नेतृत्व विहीन हो चुकी है। साफ है की नेतृत्व विहीन पार्टी ना अपना भला कर सकती है ना प्रदेश का।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें