Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : मिशन 2022 में जुटी BJP, चलाया बूथ सत्यापन अभियान, जन आशीर्वाद रैली की तैयारियां पूरी

Bjp Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा 2022 के चुनावी तैयारियों में जुट गई है। मिशन 2022 की तैयारियों को देखते हुए संगठन के द्वारा चलाये जा रहे बूथ सत्यापन अभियान कार्यक्रम के तहत 235,935 लाख कार्यकर्त्ताओं को सक्रिय किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश भर में 2750 वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के कुल 11235 बुथों पर जाकर 21 सदस्यीय बूथ समिति का सत्यापन किया गया और प्रत्येक बूथ पर सत्यापन का कार्य सम्पन्न हुआ है।

उन्होंने कहा कि बूथ सत्यापन अभियान के बाद 5 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुख और पन्ना प्रमुख टोली का गठन कर सितम्बर माह में बूथ समितियों का विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में घोषित कार्यक्रमों पर आगे बढ़ रहे है। शुक्रवार को श्रीनगर में आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद रैली की पूर्ण तैयारी हो चुकी है और 6 सितम्बर को अल्मोड़ा में होने वाली जन आशीर्वाद रैली की तैयारियां चल रही है और इसके लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गयी है।

मदन कौशिक ने कहा कि शीघ्र ही 2300 से अधिक शक्ति केंद्रों के साथ वर्चुअल संवाद महामंत्री संगठन या अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। 4 सितंबर को प्रदेश की सोशल मीडिया की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी श्री अमित मालवीय मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अपने कार्यों और जनता से संवाद के चलते बूथ स्तर तक जनता से संवाद कायम कर चुका है और निश्चित रूप से 2022 में पार्टी को बड़ी जीत हासिल हो रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें