Bjp UttarakhandChampawat NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरी बाइक, दो लोगों की मौत

corona virus patients in uttarakhand

चम्पावत: लोहाघाट में कल रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। देर रात में हादसा होने के चलते किसी को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। इस वजह से दोनों शव रात भर नदी में पत्थरों पर पड़े रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोली ढेक झील के निर्माण कार्य में लगे दो लोग पड़ोसी किराएदार की बाइक लेकर रात में किसी काम से लोहाघाट बाजार आए थे। रात में लौटते वक्त उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कोली पुल से नीचे गिर गई। दोनों लोग नीचे बड़े बड़े पत्थरों पर गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। देर रात हादसा होने के चलते इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।

मंगलवार की सुबह किसी ने नदी में बाइक पड़ी देखी तो तब जाकर हादसे का पता चल सका। सूचना पर एसओ जसवीर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। SO जसवीर चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान चंदन राणा उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी बमनपुरी बनबसा व सुबोध राय उम्र लगभग 32 समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सुबोध कोली ढेक झील निर्माण कार्य में मिक्सर मशीन का आपरेट था। जबकि चंदन ट्रैक्टर चालक था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुल के दोनों ओर पैराफिट नहीं थे। इस वजह से बाइक सीधे नदी में गिर गई। पैराफिट होते तो शायद दोनों की जान बच सकती थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें