Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: चेकिंग कर रहे जवानों पर कार चढ़ाने का प्रयास, बाल-बाल बचे

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुड़की: चुनाव को देखते हुए राज्य की सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हरिद्वार जिले के नारसन बॉर्डर पर एक कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को कुचलने की कोशिश की। जवानों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। चालक बैरियरों को तोड़ता हुआ फरार हो गया, लेकिन इस दौरान उसकी कार की नंबर प्लेट वहीं पर गिर गई।

पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव और कोरोना जांच को लेकर नारसन बॉर्डर पर पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों के जवान ड्यूटी पर तैनात हैं। जवानों की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों की कोरोना जांच कराई जा रही है।

नारसन चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह सिपाही सचिन कुमार, अवधेश कुमार और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुरकाजी की ओर से एक दिल्ली नंबर की कार आती दिखाई दी। जवानों ने कार चालक को रुकने का इशारा करते हुए बैरियर आगे कर दिया, लेकिन कार चालक ने कार धीमी करने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी।

कार की रफ्तार बढ़ती देख जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार चालक तीन बैरियरों को तोड़ते हुए तेजी से सीमा में प्रवेश कर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह की तहरीर पर कार की नंबर प्लेट के आधार पर चालक नितिन चेतवाल निवासी ज्वालापुरी, दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नारसन बॉर्डर पर जवानों को कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस की ओर से बॉर्डर से लेकर हरिद्वार तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टीम नारसन, मंगलौर, रुड़की, बहादराबाद, ज्वालापुर और हरिद्वार में हाईवे किनारे लगे कैमरों को खंगाल रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें