Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTehri NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : BJP में एक और बगावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने ज्वाइन की यूकेडी

Another rebellion in BJP

देहरादून: भाजपा को एक और झटका लगा है। देवप्रयाग विधनसभा सीट पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। सर्वें में भी उनके पहले पायदान पर बताया गया था। लेकिन, टिकट फिर से विधायक विनोद कंडारी को दिया गया।

मगन सिंह बिष्ट ने तभी देवप्रयाग विधानसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया था। पार्टी ने उनको मनाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं रही। अब देव प्रयाग विधानसभा सीट पर सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने भाजपा छोड़कर यूकेडी का दामन थाम लिया है। बिष्ट टिकट नहीं मिलने पर उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हो गए हैं। बिष्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट की मौजूदगी में यूकेडी में शामिल हुए। उनके शामिल होने से यूकेडी को बड़ा फायदा हो सकता है। यहां भाजपा के सामने अब कड़ी चुनौती हो गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें