Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के चार दिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया। साथ ही जिलों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 18 अगस्त को राज्य के कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 19 अगस्त को भी मौसम कुछ इसी तरह रह सकता है।

20 अगस्त को राज्य के लगभग सभी पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ ही बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने का भी खतरा बताया गया है। जबकि 21 अगस्त को नैनीताल चंपावत, बागेश्वर और चमोली जनपदों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें