Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम विभाग ने राज्य में अगले 5 दिनों तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश से राहत नहीं मिलेगी। 9 सितंबर को आकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

10 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 11 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

9, 10, 11 तीनो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 12 और 13 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषकर कुमाऊं मंडल के जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन होने की संभावना जताई गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें