HighlightNainital News

उत्तराखंड : मेडिकल स्टोर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का छापा

medical store haldwani

हल्द्वानी : मेडिकल स्टोर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है. छापामारी सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर ने की है. मेडिकल स्टोर को लेकर महंगे दामों में दवा और उपकरण बेचे जाने की शिकायत सही पाई गई. टीम को छापेमारी में टीम को नशीली और प्रतिबंधित दवाएं भी मिली हैं.

पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर मेडिकल स्टोर सील कर दिया है. छापेमारी के बाद मेडिकल स्टोर स्वामियों को प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है. प्रशासन ने कालाबाजारी और महंगे दामों में दवाई बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

कोविड के इस दौर में बीमारी से संबंधित दवाई और उपकरण के दाम एकाएक आसमान पहुंच गए हैं लिहाजा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ड्रग्स विभाग पुलिस और प्रशासन ने आज संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई की.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें