हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अस्पताल में ब्लैक फंगस के 8 मरीज भर्ती हैं, जिसमें 6 पॉजिटिव और 2 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। ब्लैक फंगस के एक पॉजिटिव और एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है।
अस्पताल में भर्ती 12 कोरोना मरीजों ने आज स्वस्थ होकर कोरोना को मात दी। पिछले 24 घण्टे में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में 165 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल में 278 ऑक्सिजन बेड खाली हैं। अस्पताल में भर्ती 60 मरीजों की हालत गम्भीर और 28 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।