Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामले, 574 पहुंचा ब्लैक फंगस का आंकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33 मामले सामने आए है। प्रदेश में आज 20 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 342 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 701 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 934 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7376 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है । अब तक ब्लैक फंगस के कुल 574 मामले सामने आ चुके हैं। 295 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।
