Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : 24 घंटे में कोरोना के 25 मामले, ठीक हो चुके ब्लैक फंगस के 341 मरीज

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 25 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 21 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 324 रह गई है।

corona virus patients in uttarakhand

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 843 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 090 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,377 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 99,543 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

corona virus patients in uttarakhand

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। साथ ही आज ब्लैक फंगस का 07 मरीज डिस्चार्ज हुये। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 574 मामले सामने आ चुके हैं। 341 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें