Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : 24 घंटे में कोरोना के 16 मामले, 331 रह गए एक्टिव केस

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 मामले सामने आए हैं, जबकि 01 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में आज 29 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 331 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 668 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 914 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,374 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 71,402 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और 01 मरीज की मौत हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 574 मामले सामने आ चुके हैं। 293 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।