Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत को UP पुलिस ने बॉर्डर पर रोका, धरने पर बैठे कांग्रेसी

corona virus patients in uttarakhand

रुद्रपुर: उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लखीमपुर जा रहे थे कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश में नहीं घुसने दिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ ही उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई नेता मौजूद हैं। उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर धरना शुरू कर दिया है।

टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश की भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उनके साथ पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। हरीश रावत ने कहा कि सरकार किसानों की हत्या कर रही है। उनकी आवाज उठाने वालों की आवाज भी बंद की जा रही है।

वहीं, दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हुअए, लेकिन उनको भी पुलिस ने सहारनपुर बॉर्डर पर रोक दिया। वहां, काफी देर तक पुलिस के साथ जद्दोजहद भी हुई। पुलिस सिद्धू को हिरासत में ले लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें