Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस आलाकमान से पूछा सवाल, बताएं खुर्शीद पर क्या एक्शन लिया?

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर कड़ी आपत्ति जताई है। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आंतकी संगठन बोको हरम से की है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि इसके राहुल गांधी और सोनिया गांधी को सलमान खुर्शीद पर कार्रवाई करनी चाहिए।

जोशी ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। जिसके चलते पार्टी आलाकमान को संज्ञान लेकर सलमान खुर्शीद पर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बतायें कि सलमान खुर्शीद पर क्या कारवाई करेंगे?

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें