UttarakhandHighlight
UKPSC Civil Judge Prelims का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से परिणामों की मेरिट सूची देख सकते हैं।
बता दे परीक्षा 13 जिलों में 30 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी पांच मई को जारी की गई थी। परीक्षा में कुल 209 उम्मीदवार थे जिनके रोल नंबर मेरिट सूची में सूचीबद्ध हैं।
ऐसे करें UKPSC Civil Judge Prelims के परिणाम चेक
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर लॉग ऑन करें।
- होम पेज पर परिणाम पर क्लिक करें।
- उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा- 2023 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- UKPSC सिविल जज 2023 प्रारंभिक परिणाम अब प्रदर्शित किया जाएगा।
- विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।