Highlight

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद: भरे बाजार मे बरसाईं गोलियां, मची अफरा-तफरी

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार को भरे बाजार में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

हरिद्वार में भरे बाजार मे बरसाईं गोलियां

घटना रविवार घटना रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजकर 20 पर रुड़की में भरे बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। बताया जा रहा है मामूली विवाद को लेकर दबंगो ने जामा मस्जिद के पास दो युवकों पर फायर झोंक दिया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

मामूली विवाद के चलते झोंका फायर

बताया जा रहा है कि बाइक में चार बदमाश बैठे हुए थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज मिस्त्री से कुछ युवकों का विवाद हुआ था। चार बाईक सवार दबंगो ने पहले दो राजमिस्त्रियों के साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने बाजार में ही एक के बाद एक गोलियां चला दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ।

बदमाशों की तलाश जारी

बाजार की ये वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गनीमत ये रही कि खुले बाजार में इस तरह से फायरिंग से कुछ अनहोनी नहीं हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें