Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather NewsUttarkashi News

उत्तराखंड: एक किलो 703 ग्राम चरस के साथ अनारकली समेत दो गिरफ्तार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

पुरोला: अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये एसओजी यमुनावैली और पुरोला पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 किलो 703 ग्राम अवैध चरस के साथ एक महिला सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी पीके राय ने टीम को 10 हजार इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस और एसओजी यमुनावैली की संयुक्त टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुरोला पेट्रोल पम्प नौगांव रोड के पास से पुलिस ने दो लोगों अचपाल सिंह को 402 ग्राम और अनारकली को 1.301 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों के कब्जे से कुल 1 किलो 703 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि ये लोग आस-पास के गांवों से माल इकट्ठा कर अच्छे मुनाफे के लिये उसे विकासनगर में जाकर बेचते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें