UttarakhandBig NewsUttarkashi News

Bus Accident: गंगोत्री हाईवे में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों की मौत की आशंका

Bus Accident: गंगोत्री हाईवे में गंगनानी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

गंगोत्री हाईवे में दर्दनाक Bus Accident

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। दर्दनाक हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि कई लोग यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

bus accident

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस

यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस यात्रियों को लेकर गंगोत्री से Uttarkashi की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से एक शव भी बरामद किया है।

bus accident

घायलों को Uttarkashi अस्पताल पहुंचाया

जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें