UttarakhandBig NewsDehradun News

Rishikesh में हुआ दर्दनाक हादसा, खंभे से टकराया बाइक सवार युवक, एक की मौत

Rishikesh News: Rishikesh से दर्दनाक हादसे Bike accident की खबर सामने आ रही है। Lakshman-Jhula मार्ग पर चंद्रभागा पुल के पास बाइक सवार युवक खंभे से टकरा गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bike Accident में युवक की मौत

युवक की पहचान धर्मवीर (24) निवासी यम्केश्वर पौड़ी के रूप में हुई। धर्मवीर तपोवन स्थित होटल में कुक का कार्य करता है। सुबह धर्मवीर अपने दोस्त अमित के साथ बाइक पर सवार होकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था तभी चंद्रभागा पुल के पास बिजली के खंभे से टकराकर घायल हो गए।

अन्य साथी को किया हायर सेंटर रेफर

दोनों की हालत गंभीर देख आसपास के लोगों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी अमित की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें