Haridwar NewsHighlight

भोलेनाथ के दर्शन के लिए फरीदाबाद से नीलकंठ आया था युवक, लौटते वक्त मौत

ACCIDENT IN HILLS

 हरिद्वार : बुरी खबर हरिद्वार से है। बता दें कि बीते दिन शिवरात्रि को फरीदाबाद से एक युवक भोले नाथ के दर्शन केलिए नीलकंठ आया था लेकिन उसकी घर लौटते वक्त हरिद्वार में मौत हो गई। जानकारी मिली है कि युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। युवक बाइक पर था और नीलकंठ से लौट रहा था। स ड़क हादसा कनखल के सिंहद्वार फ्लाइओवर पर हुआ।

इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान के अनुुसार फरीदाबाद निवासी ललित सागर महाशिवरात्रि पर्व पर अपने दोस्तों के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए आया था। ललित के साथी कार में सवार थे, जबकि वह खुद अपनी एवेंजर बाइक पर घर लौट रहा था। सिंहद्वार फ्लाइओवर पहुंचने पर वह नियंत्रण खो बैठा और नीचे सड़क पर आ गिरा। इससे वो लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोग तुरंत अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें