HighlightNainital NewsPushkar Singh Dhami​Uttarakhand Weather News

उत्तराखंड में यहां लालटेन लेकर ईमानदार अधिकारी को ढूंढने निकले व्यापारी

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल आज लालटेन लेकर सरकारी विभागों में अधिकारियों को ढूंढने निकला। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने प्रदेश के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए व्यापारियों के साथ सरकारी कार्यालय में लालटेन लेकर अधिकारियों को ढूंढा। लालटेन लेकर व्यापारी एसडीएम कोर्ट, जल संस्थान, बिजली विभाग, तहसील और रजिस्टरार ऑफिस पहुंचे लेकिन अधिकतर विभागों में उन्हें अधिकारी ही मौजूद नहीं मिले जिसके बाद व्यापारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

 व्यापारियों ने कहा कि सरकारी विभागों में आज हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है आम आदमी को अपना काम कराने के लिए मोटी रकम देनी पड़ती हैं, इसीलिए वह लालटेन लेकर ईमानदार अधिकारी को ढूंढने निकले हैं और जैसे ही उन्हें ईमानदार अधिकारी मिलेगा वो माला पहनाकर उसका स्वागत करेंगे।

https://youtu.be/WZ0SzBgNiGY

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें