UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

Roorkee news: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, दंपति समेत तीन साल की बच्ची की मौत

Roorkee news: हरिद्वार जनपद के रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दंपति समेत एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्ची को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे।

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार हादसा झबरेड़ा के पास का बताया जा रहा है। सोनू उर्फ इरशाद निवासी पुहाना अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुहाना लौट रहा था। दंपति के साथ दो बच्चियां भी थी। झबरेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी।

दर्दनाक हादसे में दंपति समेत तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची को हल्की चोट आई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें