Entertainment

लापता हुए तारक मेहता के ‘सोढी’ सीसीटीवी फुटेज में आए नज़र, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का मामला

Gurucharan Singh Missing Case: टीवी के फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘सोढ़ी’ उर्फ़ गुरुचरन सिंह(Gurucharan Singh) बीते कई दिनों से लापता हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता के लापता होने की खबर के बाद फैंस उनके लिए काफी परेशान है। अभिनेता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पुलिस को शक हैं की ये कि ये किडनैपिंग का मामला हो सकता है।

गुरुचरन सिंह हुए है किडनैप?

तारक मेहता के शो में अपने सोढ़ी के किरदार से अभिनेता गुरुचरन सिंह ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। उनके यू अचानक लापता होने से उनके परिवार वालों के साथ साथ फैंस भी काफी परेशान है। बता दें की अभिनेता सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। सोढ़ी को दिल्ली एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। ऐसे में फुटेज के आधार पर पुलिस इस केस को किडनेपिंग का बता रही है।

पुलिस को फोन ट्रांजेक्शन पर भी शक

खबरों की माने तो गुरुचरन को 22 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट के सीसीटीवी में कैद किया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस को ये केस किटनैपिंग का लग रहा है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने एक्टर पर किडनैपिंग का मामला दर्ज कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा गुरुचरन सिंह की फोन ट्रांजेक्शन भी पुलिस को अजीब लगा। बता दें कि 50 साल के एक्टर पांच दिनों से लापता है।

कैसी थी गुरुचरण की हालत?

एक इंटरव्यू में अभिनेता के दोस्त ने बताया की ”गुरुचरण जी की तबीयत भी पिछले कई दिनों से ठीक नहीं चल रही है, इसलिए मुझे उनकी चिंता है। दिल्ली रवाना होने से पहले उनका ब्लड प्रेशर हाई था और उन्होंने कुछ टेस्ट भी कराए थे। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने ज्यादा खाना भी नहीं खाया था।” इस मामलें में पुलिस अभिनेता की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच में लगी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें