Entertainment

TMKOC: लापता हैं तारक मेहता के सोढ़ी, गुरुचरण की हालत को लेकर दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

टीवी का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा'(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सोढ़ी के किरदार से घर घर फेमस हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता है। जिसके बाद अभिनेता के आप ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी है। बता दें आखिरी बार गुरुचरण सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट में देखा गया था। जिसके बाद से वो लापता है।

चार दिनों से लापता है तारक मेहता के सोढ़ी

तारक मेहता में रोशन सोढ़ी के रोल से अभिनेता गुरुचरण दर्शकों के बीच फेमस हुए। ऐसे में अब वो चार दिनों से लापता है। खबरों की माने तो 22 अप्रैल को अभिनेता पिता का जन्मदिन मनाने के बाद मुंबई के लिए रवाना हुए। रिपोर्ट्स की माने तो जिसके बाद वो वापस नहीं आए। ऐसे में उनके लापता की खबर सुनकर फैंस काफी दुखी है।

पिता ने दर्ज की मिसिंग कम्प्लेन

गुरुचरण की मिसिंग कम्प्लेन पिता ने पालम थाने में दर्ज की है। अभिनेता के पिता का कहना है की गुरुचरण मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद न ही वो घर पर आए और ना ही मुंबई पहुंचे। पिता के द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस मामलें की जांच कर रही है। पुलिस अभिनेता के घर से लेकर एयरपोर्ट तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

गुरुचरण की हालत को लेकर दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

गुरुचरण के दोस्त सुश्री सोनी अभिनेता के परिवार के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया की अभिनेता की तबीयत ठीक नहीं थी। काफी दिनों से वो सही ढंग से खाना भी नहीं कहा रहे हैं।

एक इंटरव्यू में अभिनेता के दोस्त ने बताया की ”गुरुचरण जी की तबीयत भी पिछले कई दिनों से ठीक नहीं चल रही है, इसलिए मुझे उनकी चिंता है। दिल्ली रवाना होने से पहले उनका ब्लड प्रेशर हाई था और उन्होंने कुछ टेस्ट भी कराए थे। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने ज्यादा खाना भी नहीं खाया था।” इस मामलें में पुलिस अभिनेता की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच में लगी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें