Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: ठुकराल का बड़ा आरोप, 5 करोड़ में बिका टिकट, जल्द करेंगे खुलासा…VIDEO

https://youtu.be/fweEULVdRvg

रुद्रपुर: राजनीति सुचिता की बातें करने वाली भाजपा पर अब उन्हीं के पार्टी के विधायकों ने बड़े और गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के फायर ब्रांड विधायक ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कल वो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। ठुकराल ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया है।

ठुकराल ने जो आरोप लगाए हैं, उससे कांग्रेस को भी बड़ा मुद्दा मिलने जा रहा है। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा उनकी राजनीतिक जननी है, लेकिन आज जिस तहर से उनकी पार्टी ने पैसों के लिए टिकट बेचा है, उससे उनको बहुत कष्ट हुआ है।

उन्होंने कहा कि टिकट किसी को दिया नहीं गया, बल्कि बेचा गया है। आरोप लगाया कि टिकट पांच करोड़ में बेचा गया है। उनके खिलाफ प्रपंच किया गया है। साथ ही कहा कि आज तक उन्होंने किसी से एक पैसा नहीं लिया। लेकिन, आज पूंजपति लोग पांच-पांच करोड़ में टिकट खरीद रहे हैं।

ठुकराल ने कहा कि एक फरवरी से उनकी सभाएं शुरू होंगी और वो अपनी सभाओं में इस बात का खुलासा करेंगे कि टिकट बेच गया और सौदेबाजी किसने कराई। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनको यह तक पता है कि पैसा किसके माध्यम से दिया गया।

इसस पहले भाजपा के टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने भी टिकट 10 करोड़ में बेचने का आरोप लगाया। एक के बाद एक दो-दो विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद इस तरह के गंभीर आरोप भाजपा के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकते हैं। कांग्रेस को इस तरह से मुद्दा भी मिल गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें