Dehradunhighlight

उत्तराखंड। कांग्रेस के इस नेता को बनाया गया उपाध्यक्ष, पत्र जारी

MATHURA DUTT JOSHI

उत्तराखंड कांग्रेस के पुराने नेता मथुरा दत्त जोशी को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्र जारी कर दिया है। मथुरादत्त जोशी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि मथुरादत्त जोशी विगत कई सालों से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उनको ये जिम्मेदारी दी गई है।

धामी सरकार ने उत्तराखंड बोर्ड की पढ़ाई का पैटर्न बदला

वहीं आपको बता दें कि मथुरा दत्त जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ से आते हैं और ब्राह्मण वोटों पर अच्छी पकड़ रखते हैं। लंबे समय के कांग्रेस को मजबूत करने में उनका योगदान रहा है।

अहम बात ये भी है कि वो कांग्रेस की गुटबाजी से काफी हद तक बचे रहें हैं। संगठन पर उनकी पकड़ का ही नतीजा रहा है कि लगभग सभी गुटों के साथ उनकी जुगलबंदी रही है।

 

LETTER MATHURA

https://youtu.be/Tt079qqydik

 

 

 

Back to top button