highlightChar Dham Yatra 2023Uttarakhand

32 किलोमीटर पैदल चलकर केदारनाथ दर्शन करने पहुंची ये अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

शुक्रवार को साउथ इंडियन फल्मों की एक्ट्रेस नंदिनी राय केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंची। अभिनेत्री ने 32 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा केदार के दर्शन किए।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री नंदिनी राय ने केदारनाथ पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी। मगर मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। उसके बाद अभिनेत्री नंदनी ने अन्य यात्रियों की तरह पैदल ही यात्रा करने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यात्रा के वीडियो ओर फोटो भी शेयर किए हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद उन्हें दर्शन करने का मौका मिला है।

bollywood

खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका हेलीकॉप्टर

मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस के उत्तराखंड पहुंचने के बाद केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस गौरीकुंड से पैदल चलकर दर्शन करने का फैसला किया। बाबा केदार के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ धाम के भी दर्शन किए।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button