Char Dham Yatra 2023Uttarakhand

केदारनाथ धाम की यात्रा के पंजीकरण पर आठ मई तक रोक, खराब मौसम के पूर्वानुमान के बाद लिया फैसला

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर आठ मई तक रोक लगा दी गई है। आने वाले तीन से चार दिन तक केदारनाथ में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक

बता दें 25 अप्रैल को केदरनाथ धाम के कपट खुले थे। तभी से लगातार धाम में बारिश व बर्फबारी हो रही है। बावजूद इसके अभी तक 1.23 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

मौसम लगातार खराब होने के चलते प्रशासन को बार बार पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरनाथ धाम के दर्शन के लिए पंजीकरण सुचारु रूप से हो रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें