HighlightUttarakhand

हेली सेवा की टिकट बुकिंग करा रहे हैं तो हो जाए सतर्क, STF ने करवाई आठ वेबसाइट बंद

चारधाम यात्रा के लिए कुछ ही समय शेष है। अगर आप भी हेली सेवा बुकिंग के लिए टिकट बुकिंग करने का सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। एसटीएफ ने हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर इस्तेमाल होने वाली आठ फर्जी वेबसाइट को बंद कराया है।

उत्तराखंड पुलिस ने अलग अलग राज्यों से हेली सेवा बुक करने वाले श्रद्धालुओं से बिना वेबसाइट के सत्यापन कर हेली सेवा टिकट बुक ना करने की अपील की है।

बंद कराई आठ फर्जी वेबसाइट

https://www.helicopterticketbooking.in/

https://radheheliservices.online

https://kedarnathticketbooking.co.in/

https://heliyatrairtc.co.in/

https://kedarnathtravel.in/

https://instanthelibooking.in

https://kedarnathticketbooking.in/

https://kedarnathheliticketbooking.in/

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट

आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर ही हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कराए। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा।

इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर के टिकट बुक हो जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें