Assembly ElectionsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इन नारों के सहारे चुनावी समर में BJP, PM मोदी की सुरक्षा में चूक भी बनेगा मुद्दा

assembly election 2022

देहरादून: चुनाव की तारीखों को ऐलान होने के बाद भाजपा चुनावी रणनीति के अनुसार अब चुनावी मुद्दों को जनता के बीच लेजाने के काम में जुट गई है। भाजपा के निशाने पर जहां कांग्रेस है। वहीं, लोगों की भावनाओं को भी छूने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए भाजपा ने चुनावी नारे भी लॉन्च कर दिए हैं। इन नारों को उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के नजदीक रखा गया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को भी मुद्दा बनाने का काम कर रही है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। इसके जरिए बड़े नेताओं की एकजुटता को दिखाने का भी प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम की सुरक्षा को चूक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। एक चैनल ने स्टिंग किया था, जिसमें पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी कैमरे पर बोलते दिखाई दिए कि उन्होंने सारी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी थी।

उन्होंने कहा कि यह एक चूक नहीं। बल्कि, बड़ी साजिश है। सीएम धामी ने कहा कि यह पहले से तय था, स्टिंग ऑपरेशन में स्पष्ट सुना जा सकता है, यह सब पंजाब सरकार की मिलीभगत से हुआ है। स्टिंग से पंजाब सरकार पूरी तरह बेनकाब हुई है। इस पर कांग्रेस आलाकमान को जवाब देना चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा ने चुनावी नारे तय कर लिए हैं। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। भाजपा इस बार इन नारों के साथ चुनावी मैदान में होगी।

-परवाह उत्तराखंड की करती है भाजपा, किया है, करती है, करेगी, सिर्फ भाजपा।
-युवा शक्ति का जोश लेकर चलेंगे, दिशा मिल चुकी है अब नहीं रुकेंगे।
-काफल, बुरांश, पहाड़ पुकारे, जिसने बनाया, वही संवारे।
-मोदी जी कर रहे सपना साकार, हर मन हो रहा बद्री-केदार।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें