Big NewsUttarakhand Weather News

आज प्रदेश में होगी बारिश-बर्फबारी, कई जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में आज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आगले चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने के कारण मौसम बदला रहेगा।

पांच जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

रविवार को प्रदेश में जहां एक ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी तो वहीं निचले इलाकों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली,और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18 से 20 फरवरी तक मौसम बदलने के आसार हैं। इसके साथ ही 21 फरवरी को भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ेगी ठंड

बीते एक हफ्ते से प्रदेशभर में मौसम साफ बना हुआ था। लेकिन शनिवार को मौसम ने करवट बदली है। रविवार सुबह से ही जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है तो वहींं मैदानी इलाकों बादल छाए हुए हैं। मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके कारण प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें