Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: गांव में देर रात तक मची रही अफरा-तफरी, 6 घंटे बाद मिली शांति

corona virus patients in uttarakhand

लक्सर: क्षेत्र के प्रतापुर गांव में बीती देर रात को हड़कंप मचा रहा। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू करने में सिविल पुलिस और वन विभाग कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। गांव में बीती देर रात एक मगरमच्छ देखने से हड़कंप मच गया।

गांव में मगरमच्छ के डर से भारी भरकम भीड़ जुट गई। हालांकि इस बीच मगरमच्छ ने रात के अंधेरे में एक आवारा कुत्ते को भी अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने गांव की आबादी के पास एक मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। कुछ समय के बाद मगरमच्छ गांव की ओर से निकलता हुआ आबादी से सटे गन्ने के खेत में जा घुसा।

मौके पर पहुंची वन विभाग और सिविल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 3 कुंटल वजन के मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। हालांकि रेस्क्यू करने में पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों के भारी भरकम मगरमच्छ ने कई घंटे पसीने छुटाए।

रेस्क्यू करने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि प्रतापपुर गांव के पास गन्ने के खेत में एक मगरमच्छ होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वन विभाग और सिविल पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिसको सुरक्षित स्थान नीलधारा गंगा में छोड़ा जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें