Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: PM मोदी की सुरक्षा में ना हो कोई चूक, शहर से जंगल तक नजर

pm narendra modi

ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल यानी 7 अक्तूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। पीएम मोदी एम्स से देशभर में बने ऑक्सीजन प्लांट्स का एक साथ शुभारंभ करेंगे। पीएम की सुरक्षा को लेकर जहां पुलिस और अन्य एजेंसियां चौंकन्ना हैं। वहीं, वन विभाग भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

पुलिस के साथ वन विभाग और राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस के साथ गौहरी रेंज के कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से जंगल में कांबिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज एम्स अस्पताल से कुछ दूरी पर होने के कारण देहरादून पुलिस ने गौहरी रेंज के कर्मचारियों को साथ बुधवार तड़के जंगल में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

वन क्षेत्राधिकारी धीर सिंह ने बताया की क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए एक टीम का भी गठन किया गया। गौहरी रेंज क्षेत्र में लगातार कड़ी नजर रख जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें